फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की कांबिंग

विज्ञापन
सीमा पर संयुक्त गस्त करती एसएसबी व नेपाल पुलिस( - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र पर अपराधियों की निगहबानी के लिए रविवार को एसएसबी के जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ कांबिंग की। इस दौरान संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभों की स्थिति जांची। इसके साथ ही कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी नानपारा स्थित अगईया बीओपी के प्रभारी कमांडेंट शैलेश कुमार के निर्देश पर कोदिया ई कंपनी प्रभारी सहायक कमांडेंट एलके गरबा के नेतृत्व में जवानों ने रविवार को सीमा पर कांबिंग की। इस दौरान नेपाल के बांके जिला बार्डर एपीएफ गंगापुर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र जीसी ने ककरदरी गांव से कोदिया तक पिलर संख्या 641 से 644 तक संयुक्त गश्त की। सीमा सुरक्षा के साथ संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ की स्थिति भी जांची।
इस दौरान उन्हें कई सीमा स्तंभ राप्ती में समाहित होने की जानकारी मिली। जिसकी सूचना दोनों देशों की फोर्स ने उच्चाधिकारियों को देने की बात कही गई। इस दौरान एपीएफ नेपाल व एसएसबी के अधिकारियों ने कोरोना वायरस को लेकर भारत व नेपाल सीमा पर एहतियात बरतने के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान गंगापुर एपीएफ के उपनिरीक्षक संजीव श्रेष्ठ, हेड कांस्टेबल भारत माही दखल, हेड कांस्टेबल नीम बहादुर खत्री, कांस्टेबल तारा पांडेय, गजेंद्र, ओम भूम, विक्रम पांड्याल, दुर्गा सिंह, एसएसबी के उपनिरीक्षक भुवनेश चंद्र, सहायक उपनिरीक्षक मोंटू ओरन, हेड कांस्टेबल मोहम्मद काजिम, कांस्टेबल मनीष कुमार व कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें