फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों ने गंध कुटी पर की पूजा-अर्चना

Sun, 30 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन परिसर का भ्रमण करते बौद्ध अनुयायी।  - संवाद
विज्ञापन
कटरा। श्रीलंका के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल शनिवार को दर्शन-पूजन के लिए बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंध कुटी पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु दीपालोक ने कहा कि भगवान बुद्ध के मुख्य उपदेशों में चार आर्य सत्य व आष्टांगिक मार्ग शामिल हैं। दुख का कारण इच्छा है, दुख का निरोध संभव है और दुख निवारण का मार्ग है।

उन्होंने आगे कहा कि अष्टांगिक मार्ग सही समझ, सही विचार, सही वाणी, सही कर्म, सही आजीविका, सही प्रयास, सही स्मृति और सही समाधि हैं। ये सभी दुख से मुक्ति व मानसिक शांति का साधन हैं। सभा के बाद अनुयायियों ने परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें