तपोस्थली स्थित गंध कुटी पर प्रार्थना के दौरान मौजूद अनुयायी। संवाद
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली बुधवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने गंध कुटी पर भिक्षुणी माता सुमेधा थेरो के नेतृत्व में प्रार्थना की।
भिक्षुणी सुमेधा थेरो ने कहा कि समझ लेना कि वास्तव में ज्ञान इस संसार से परे की किसी शक्ति को जानना नहीं अपितु संसार में होने वाले दुख का निवारण करने के उपाय ढूंढ कर उन पर आचरण करना है। अध्यात्म मनुष्य का दुख दूर नहीं करता बल्कि केवल यह जानकारी देता है कि संसार में हर वस्तु, अवस्था परिवर्तनशील है इसलिए दुख की अवस्था भी बीतेगी और सुख आएगा। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।