फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 केंद्रों पर एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में एक अप्रैल से 40 क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। ऐसे में एक अप्रैल तक सभी गेहूं क्रय केन्द्रों को क्रियाशील बनाया जाए। ताकि यहां गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद कराई जाए। यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी की लापरवाही से किसी किसान को अनावश्यक क्रय केन्द्रों पर खड़ा रहना पड़ा तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद की तैयारियों से संबंधित समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में शासन द्वारा निर्धारित 40 गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के साथ साथ किसानों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों का मंडी परिसर से बाहर संबंधित क्रय केंद्रों पर सम्बद्धीकरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मुख्यालय स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के साथ ही शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। सभी क्रय केन्द्र गेहूं खरीद के समय सहायक सामग्री की उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित कर लें। यदि किसी क्रय केन्द्र पर कोई सामग्री अथवा उपकरण नहीं है तो तत्काल मंडी से संपर्क कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी योगानन्द पांडे ने कहा कि जिन विभागों के गेहूं क्रय केंद्र खुलने के लिए अनुमोदित किये गये हैं, संबंधित विभागीय अधिकारी क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर लें। जिससे किसानों को कोई दिक्कत न होने पाए। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, मंडी सचिव, बांट माप निरीक्षक, सभी विपणन निरीक्षक एवं गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें