फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रंग-गुलाल से सराबोर रहे चौक-चौराहे

Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला के तुलसीपुरवा में रंग खेलते लोग।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले भर में धूमधाम से होली मनाई गई। रंग व गुलाल से गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहे तक सराबोर नजर आए। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


इस बार चंद्रग्रहण के चलते होली तीन दिनों तक मनाई गई। चंद्रग्रहण के दौरान लोग रंग भले ही न खेल सके हों, लेकिन पूरे दिन गीत-संगीत का दौर चलता रहा। कोई डीजे पर गीत का आनंद लेता दिखा, तो कोई ढोल, मंजीरा व करताल की धुन पर।

बुधवार को सुबह से ही लोग रंग खेलने में जुट गए। बच्चे, बुजुर्ग, युवा व महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में रंगोत्सव मनाया। हालांकि इस बार लोगों ने रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का अधिक प्रयोग किया। कई लोगों ने तो सिर्फ गुलाल से ही होली खेलने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर तो युवाओं पर होली की खुमारी इस तरह चढ़ी कि एक-दूसरे का कपड़ा फाड़कर होली खेलते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें