फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ओवरऑल चैंपियन

Sun, 31 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी।    - स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी व खो-खो मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ए व स्पोर्ट्स स्टेडियम बी की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच यूपीएस पटना व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया के बीच खेला गया। इसमें राजकीय आश्रम पद्धति सिरसिया ने यूपीएस पटना को 24-18 से हराया।

इसी तरह दूसरे मैच में स्टेडियम ए ने 22-12 से स्टेडियम बी तथा फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए ने 38-12 से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया को पराजित किया।
विज्ञापन


खो-खो के पहले सेमीफाइनल मैच में अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज ने 12-8 से जनता इंटर कॉलेज को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 13-01 से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया को हराया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 42-34 से अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज को हराया।

प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने ट्रैक सूट व खेल किट देकर सम्मानित किया। इस दौरान निर्णायक के रूप में जागेसर सैनी, जितेंद्र यादव, मोहम्मद मुस्लिम, विकास कुमार गिरी, कन्हैया प्रजापति, प्रियांशु पाठक व क्रीड़ा सचिव माध्यमिक आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर खो-खो संघ के सचिव जमील अहमद, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ ओझा व अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज के अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें