श्रावस्ती। भिनगा के एमए कैरियर एकेडमी की ओर से शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपना दम खम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान चम्मच नींबू दौड़ जूनियर में मरियम प्रथम, अदिति प्रजापति द्वितीय व दीपशिखा तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं सीनियर वर्ग में अनुष्का मिश्रा प्रथम, रिया द्वितीय, आरमीन तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में विनायक प्रथम, अर्सलान द्वितीय व तबरेज तृतीय स्थान पर रहे। बोरा दौड़ में संयुक्त प्रथम, शिवधन व राजवर्धन द्वितीय तथा मोहम्मद यासिर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कबड्डी में शैफी की टीम विजेता रहीं। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अरशद अहमद एवं प्रधानाचार्य फराह दीबा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद