फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती व बच्चों के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड-19 के कारण स्वास्थ्य विभाग की कुछ गतिविधियां कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थीं। इससे तमाम बच्चे व गर्भवती नियमित टीकाकरण से वंचित रह गईं। ऐसे में उनको विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नवंबर से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। तीन माह चलने वाले इस अभियान का समापन 31 जनवरी 2021 में होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि इस अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां तेजी के साथ पूरी की जा रही हैं। एसीएमओ ने बताया कि आशा कार्यकर्ता की ओर से घर घर जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती का ब्योरा एकत्र किया गया है। इनमें टीकाकरण के लिए 523 गर्भवती व एक वर्ष तक के 545 बच्चों को चिह्नित किया गया है।
कोविड 19 के दौरान लाकडाउन के कारण जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए थे, अथवा जिन्हें एक भी टीका नहीं लगा है, उन सभी बच्चों को चिह्नित किया गया है। अभियान के तहत टीकाकरण के लिए 186 टीमें लगाई गई हैं। चिह्नित सभी बच्चों व गर्भवती का गांव स्तर पर ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बीसीजी, ओरल पोलियो, पेंटा पीसीबी, एमआर और डीपीटी आदि के टीके लगाए जाएंगे। सभी ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों पर एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से आयोजित होने वाले टीका सत्रों में आने वाले बच्चों और गर्भवती का वजन भी किया जायेगा। साथ ही उनको पोषण संबंधी जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें