श्रावस्ती। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष निगरानीकर्ता (जनजातीय कल्याण) आर हेमंत कुमार 26 सितंबर को जिला भ्रमण के लिए आएंगे। इसके बाद थारू संस्कृति एवं विकास के तुलनात्मक आयाम, थारू जनजाति के सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक-आर्थिक विकास और आधुनिक मुख्यधारा के साथ उनके जुड़ाव का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान वह हितधारकों और समुदायों से वार्ता भी करेंगे। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर प्रवीण यादव ने दी है।