विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी व छात्राएं।
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को मीना दिवस समारोह आयोजित हुआ। अधिकारियों ने छात्राओं के साथ ‘बढ़ते बच्चे’ फिल्म देखी और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। डीपीओ अरविंद रस्तोगी ने कहा कि बच्चियों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए कम से कम स्नातक तक पढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह को गंभीर कुप्रथा बताते हुए कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में माता-पिता के साथ विवाह में शामिल होने और सेवाएं देने वाले टेंट, कैटरिंग व पंडितों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन व ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट की फिल्म में बाल विवाह, सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, सहमति और सम्मान की जानकारी दी गई। इस मौके पर संदीप खरे, बीईओ सतीश कुमार, अभिषेक मिश्र, नीलम सिंह, उमेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।