फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने रखा मौन व्रत, पुलिस कर्मियों को दिया फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हाथरस में हुई वारदात समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में मौन व्रत रखकर अपना विरोध जताया। इस दौरान भिनगा के कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों को गुलाब का फूल दिया।
विज्ञापन

सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर गांधीगिरी की। इस दौरान सपा नेता अमर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिरसिया रोड पर स्थित वसीम बाग में धरना दिया।
कार्यकर्ता हाथरस में बेटी से हुई हैवानियत, प्रशासन की ओर से परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार, किसान बिल, सपा नेता व कार्यकर्ताओं के दमन तथा प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर आक्रोशित थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों को गुलाब का फूल दिया।
विज्ञापन

सपा नेता अमर यादव ने कहा कि युवजन सभा के साथियों के साथ पुलिस कर्मियों को फूल दिया गया है। इसके माध्यम से संदेश दिया है कि हम लोहिया व जनेश्वर मिश्र के विचारों से प्रेरित हैं। लाठी का जवाब गुलाब से देंगे। वहीं सपा नेता जितेंद्र विक्रम यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौन व्रत रखा।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने मौन व्रत रख कर अंग्रेजों के जुल्म का विरोध किया, वैसे ही आज हम सपाई इस जुल्मी सरकार व उसके नीतियों का विरोध करते हैं। इस दौरान अशरफ खान, इकबाल मंसूरी, मेराज खान, रामकुमार यादव, सतपाल पटेल, मुबारक मंसूरी, दद्दन खां, सत्येंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें