श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्ययक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि कांशीराम एक ऐसे नेता थे जिन्होंने दलितों, शोषितों व वंचितों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने सेवा भावना की मिसाल पेश की है। इस मौके पर राजा खान, आतिफ, रामराज, परमजीत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।