फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध का जीवन प्रेरणादायक : देवानंद

विज्ञापन
 बो​धि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी। - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बर्मा के अनुयायियों का 30 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में बोधि वृक्ष पर पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें भगवान बुद्ध के जीवन को प्रेरणादायक बताया गया।
विज्ञापन

बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए बौद्ध भिक्षु देवानंद ने बताया कि भगवान बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था और उन्होंने लुम्बिनी के शाक्य वंश के कुलीन परिवार में जन्म लिया था। संसार की भलाई के लिए उन्होंने अपने पिता शुद्धोधन के विलासितापूर्ण राज्य का त्याग कर दिया और सत्य की खोज में जंगल में निकल गए। उन्होंने बताया कि दरबारी ज्योतिषियों ने बचपन में भविष्यवाणी की थी कि सिद्धार्थ एक महान ऋषि बनेंगे। अनुयायियों ने बौद्ध सभा के बाद तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें