फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसपी ने ली परेड की, जांची व्यवस्था

Fri, 09 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियाें को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचीं। जहां उन्होंने रैतिक परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन शार्ट फायरिंग रेंज व गेस्ट हाउस, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, डीसीआर, बैरक व शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया।
जहां मिली कमियां दुरुस्त कराने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा व प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें