श्रावस्ती। भिनगा के दहाना स्थित वृद्धाश्रम का बुधवार को एसपी ने निरीक्षण किया। वहां रहने वाले वृद्धों का हाल जानने के साथ ही उन्हें अंगवस्त्र व मिठाई भेंट की। उन्हें वृद्धा आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उनके साथ एएसपी प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने मंगलवार रात तुरहनी बलराम निवासी गंगाराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई किया है।
शांतिभंग में 16 गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में मंगलवार रात 16 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।