फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सपाइयों ने पीडीए आरक्षण घोटाले का लगाया आरोप

Wed, 17 Jun 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान किताब दिखाते सांसद व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मंगलवार को सपा ने जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले का आरोप लगाया। सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा सरकार को पीडीए विरोधी बताया। उन्होंने प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं के रोजगार संकट पर चिंता जताई। विधायक इंद्राणी वर्मा ने जिले के विकास न होने और सड़कों की खराब दशा पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक असलम रायनी ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए दुष्प्रचार करती है। प्रेसवार्ता में ''''पीडीए आरक्षण घोटाला'''' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी, रजा खान, विनोद त्रिपाठी, फिद्दन खां, शकील अहमद मेकरानी सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें