डायट में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मौजूद स्काउट गाइड।
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान जिला स्काउट आयुक्त व प्रधानाचार्य अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि स्काउट और गाइडों में जिम्मेदार नागरिक के गुण विद्यमान होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान उनमें अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल को स्थायी रूप से विकसित किया जाता है। शिविर में लोगों को समाज सेवा, मानवता के प्रति समर्पण और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख का व्यावहारिक रूप से मूल्यांकन और अभ्यास करने का अवसर प्रदान किया जाता है। डायट प्रवक्ता गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि नैतिक और चारित्रिक विकास के लिए प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को जीवन में उतारने की जरूरत है। इस मौके पर प्रशिक्षक कामाछा प्रसाद पाठक, डायट प्रवक्ता केशा देवी, विपिन कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।