फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनता दर्शन में एसपी ने सुनी शिकायतें

Mon, 28 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में एसपी प्राची सिंह ने जनता दर्शन का आयोजन कर पीड़ितों की शिकायतों को सुना। इस दौरान दर्ज हुए 32 मामलों में 12 भूमि विवाद, 8 पारिवारिक विवाद व 12 अन्य विवादों से संबंधित थे। एसपी ने सभी मामलों का पक्षकारों की संतुष्टि के आधार पर गुणवत्ता युक्त निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित विभागों के अफसरों को दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस ने सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न बाजारों में कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारियों व आमजन से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद

शांतिभंग में 13 गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने अभियान चलाकर जिले में शांतिभंग की आशंका में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें संबंधित एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जबकि मल्हीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसवा निवासी बिकाऊ लाल पुत्र भल्लू के रूप में हुई। साथ ही पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चला कर 15 वाहनों का ई-चालान कर 25,500 रुपये शमन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें