फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसपी ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, जाना बुजुर्गों का हाल

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में कंबल का वितरण करते एसपी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने बुधवार को भिनगा स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण कर बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। साथ ही सभी को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव रखना जरूरी है। सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग किसी न किसी मजबूरी के कारण यहां रह रहे हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि उनका हालचाल जानें, उन्हें पारिवारिक वातावरण का एहसास कराएं और यथासंभव मदद करें। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार और महिला थाना प्रभारी पुष्पलता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें