श्रावस्ती। सोहेलवा वन क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में रविवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। इसी तरह अन्य शिवालयों में भी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा।
जिले भर में महाशिवरात्रि धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गई। सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर हो या कटरा स्थित बनीनाथ महादेव मंदिर, भिनगा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर व काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। महादेव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार, दूध, दही, शहद सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर जलाभिषेक किया।
सिरसिया क्षेत्र में शिव बरात निकाल कर कस्बे भर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।