फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कहीं झमाझम हुई बारिश तो कहीं छाए रहे बादल

Mon, 30 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोनवा क्षेत्र में शनिवार रात हुई झमाझम बरसात। संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार देर शाम अचानक घने काले बादल छा गए। इसके बाद जहां जमुनहा के सोनवा क्षेत्र में रात में झमाझम बरसात हुई, वहीं जिले के अन्य हिस्सों में महज बूंदाबांदी ही हुई। इससे मौसम का मिजाज नर्म पड़ गया है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश न होने से किसान मायूस नजर आए।
विज्ञापन


सोनवा के तुलसीपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर रात झमाझम बारिश हुई। ऐसे में बरसात की राह देख रहे क्षेत्र के किसानों की मनचाही मुराद पूरी हो गई। क्षेत्र में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया। वहीं भिनगा, इकौना व सिरसिया क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। ऐसे में आसमान निहार रहे किसान मायूस नजर आए।

रविवार पूरे दिन बादल छाए होने के कारण कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि इस बीच बरसात न होने से किसान परेशान दिखे। किसानों का मानना है कि यदि ऐसा ही रहा तो न सिर्फ धान की नर्सरी खराब होने का खतरा बढ़ेगा बल्कि देर से धान रोपाई होने के कारण पैदावार पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें