फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोई जीप तो कोई वायुयान पर मांगेगा वोट

Sun, 23 Apr 2023 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव : प्रतीक चिन्ह मिलने के बाद प्रचार में तेजी, कहीं दंपती तो कहीं सास-बहू आमने सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रचार में तेजी आ गई है। कोई राजनीतिक दल की रीतियों व नीतियों के सहारे चुनावी नैया पार करने में जुटा है। तो कोई अपने कार्य व्यवहार के सहारे अपना प्रतीक चिन्ह दिखाकर चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में है। वहीं भिनगा में दंपती तो इकौना में सास-बहू आमने-सामने मैदान में हैं।
जिले में नाम वापसी के बाद नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि नगर पंचायत इकौना में अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भिनगा में बसपा प्रत्याशी इरफान व उनकी पत्नी शाहीन बानो अध्यक्ष पद पर आमने-सामने मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की गजाला चौधरी व उनकी सास रुकैया बेगम अध्यक्ष पद पर आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां प्रमुख राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजनीतिक दल की रीतियों व नीतियों के सहारे चुनावी नैया पार करने में जुटे हैं। वहीं निर्दल चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी केला का पेड़, जीप, अनार, छत का पंखा, वृक्ष व वायुयान आदि निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी अपने कार्य व्यवहार के सहारे नगर के चहुंमुखी विकास का दावा कर चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में है। मतदाता भी मैदान में जुटे प्रत्याशियों के कार्यकुशलता, व्यवहार आदि का आकलन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें