श्रावस्ती के जमुनहा विकास खेत्र अंतर्गत तुलसीपुर स्थित सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान में आयो?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य मौजूद रहीं।
जमुनहा के तुलसीपुर स्थित सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान में आयोजित महिला सम्मेलन की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग अंजू चौधरी ने कहा कि महिला इस समाज की ऐसी पूरक है जिसके उत्थान और विकास के बिना न तो समाज सशक्त हो सकता है, और न तो देश।
सदस्य राज्य महिला आयोग कुदुम लता श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब महिलाएं, बेटियां घर से निकलती थीं तो जब तक वे घर सुरक्षित नही पहुंचती थीं तब तक परिवार के लोग चिंतित रहते थे। लेकिन योगी सरकार आने के बाद गुंडों, शोहदों के ऊपर योगी का ऐसा चाबुक चला कि आज महिलाएं, बेटियां चाहे दिन हो या रात, घर हो या बाहर बेफिक्र होकर घूम सकती हैं। क्योंकि योगी सरकार में किसी भी महिला के प्रति किसी तरह का अपराध अक्षम्य है। पहले की सरकारों ने तो दुष्कर्म के आरोपी को अपना मंत्री बना रखा था। मोदी और योगी सरकार ने कोरोन काल मे गरीब परिवारों व महिलाओं की खुलकर मदद की। कार्यक्रम को पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश मिश्र, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रणवीर सिंह, आशा सिंह, मंजू यादव आदि मौजूद रहे।