फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवियों ने 175 परिवारों को दी खाद्यान्न सामग्री

विज्ञापन
जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचा रहे खाद्य सामग्री। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन में नगर से ज्यादा स्थिति जिले में गांवों की खराब है, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने अनाज की किल्लत उत्पन्न हो गई है। कुछ गरीब जिनका अंत्योदय कार्ड बना है, उन्हें जितना अनाज मिल रहा है, वह परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कुछ समाज सेवियोें ने ग्रामीणों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

हड़्ल्लिा गांव निवासी समाज सेवी अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना भइया ने टंडवा महंत, कटरा, खगूपुर, चक्र भंडार, अमारे भरिया, महदइया, रामपुर कटेल, कोडऱी दीगर व कोलाभार में लगभग 175 परिवारों को राहत सामग्री के रूप में दाल, चावल, आटा व अन्य सामान दिया। इस मौके पर साजन पांडेय, दिलीप यादव, मानवेंद्र सिंह, शिवम शुक्ला, राकेश सोनी, डा. सलमान कुरैशी, सोनू गुप्ता, मोहम्मद अकरम, नीरज पांडे, बलवंत पटवा, धर्मदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें