फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घर में छिपा रखा था सांप, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 11 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 आरोपियों के पास पकड़ा गया सेंडबाैआ सांप।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के लालपुर महरी गांव में सोमवार को पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक घर से सैंडबोआ सांप बरामद किया। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। ग्राम निवासी ननकने ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता सुरेश और चाचा मेटे जंगल से सांप लाए हैं। वे इसे नेपाल में बेचने की फिराक में थे। उपनिरीक्षक अनुराग सिंह और वन दरोगा जितेंद्र कुमार यादव की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सांप को बरामद किया। वन दरोगा ने बताया कि इस सांप की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। डीएफओ धनराज मीणा ने कहा कि जंगल से तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्र में नियमित निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें