पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों की सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। उन्होंने क्वार्टर गार्द व शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव का निर्देश दिया।