फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चारा काटते समय वृद्ध को सांप ने डसा, हालत गंभीर

विज्ञापन
सर्पदंस से गंभीर वृद्ध। - फोटो : सर्पदंस से गंभीर वृद्ध।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत श्रीजोत निवासी राम सजन (60) सोमवार शाम मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए खेत गए थे। चारा काटते समय झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। राज सजन कांटा चुभने की बात सोचकर चारा काटते रहे। चारा काटकर घर लौटते समय उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें