पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।
- फोटो : पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्हाेंने विभिन्न शाखाओं व रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित करते हुए एएसपी ने सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही टोलीवार ड्रिल करवाया। एएसपी ने कहा कि टोलीवार ड्रिल से अनुशासन, एकरूपता, और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होती है। एएसपी ने रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर साफ-सफाई और आरक्षियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन परोसने व बेहतर साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।