फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिना अटेंडेंट व मानक के फर्राटा भर रहे छोटे स्कूली वाहन

Fri, 10 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​बहराइच-जमुनहा मार्ग पर तुलसीपुर बाजार में ई रिक्शा में बैठ कर स्कूल जाते विद्यार्थी
विज्ञापन
श्रावस्ती। नाैनिहालों को लाने ले जाने वाले छोटे वाहन बिना सुरक्षा के मानक व अटेंडेंट के भर्राटा भर रहे हैं। इस पर विद्यालय भी ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही संबंधित विभाग भी इन वाहनों पर अंकुश लगाने में सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 54 निजी विद्यालयों में 132 वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों में मैजिक व अन्य छोटे वाहन शामिल हैं। विद्यालयों में बच्चों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने वाले छोटे वाहनों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। बसों में तो चालक व कंडक्टर तैनात रहते हैं, लेकिन छोटे वाहनों में चालक पर ही कंडक्टर की भी जिम्मेदारी होती है। वहीं अटेंडेंट न तो बसों में तैनात होते हैं और न ही इन छोटे वाहनों में।
भिनगा निवासी अभिभावक सत्यप्रकाश ने बताया कि उनके दो बेटे नगर के ही एक निजी विद्यालय में पड़ते हैं। बच्चों को लाने ले जाने वाले विद्यालय के वाहन के चालक दो से तीन माह में ही बदल जाते हैं। इसकी शिकायत जब विद्यालय प्रबंधक से की तो उन्होंने बताया कि चालक कुछ दिन के बाद ही अधिक पैसे की मांग करने लगते हैं, जिससे उन्हें हटाना पड़ता है। खरगौरा निवासी रामनयन ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी विद्यालय में पढ़ती है, वहां से जो वैन उनकी बेटी को लेने आती है उसमें न तो खिड़की पर शीशा लगा है और न ही कोई परिचालक वैन पर रहता है। इससे कई बार बेटी को सड़क पार कर वाहन में बैठने में समस्या होती है।
विज्ञापन


दो वाहनों का निरस्त हुआ फिटनेस
परिवहन विभाग की ओर से विद्यालयों में संचालित वाहनों का सत्यापन कराया जा रहा है। अभियान में अब तक 96 वाहनों का सत्यापन कराया जा चुका है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को इकौना क्षेत्र के शिव सत्या पब्लिक स्कूल व सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के वाहनों का सत्यापन किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के एक-एक वाहन मानक के अनुरूप न मिलने पर उनके फिटनेस को निरस्त कर दिया गया।

वाहन चालक व कंडक्टर का चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस की ओर से जारी होने के बाद वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाती है। अभियान पूर्ण होने के बाद वृहद रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि चेकिंग के दौरान कोई बिना मानक के वाहन संचालन करता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विनीत कुमार मिश्रा, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें