फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती नदी किनारे मिली चप्पल, किशोरी लापता

Tue, 25 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खर्च के मजरा जोगिनी निवासी प्रतिभा देवी (17) सोमवार शाम संदिग्ध हालात में गायब हो गई। प्रतिभा की चप्पल गांव के पास गुजरी नदी के पास बरामद हुई। प्रतिभा के पिता तेजराम ने गांव निवासी युवक पर उनकी बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दिन भर पुलिस व एनडीआरएफ टीम किशोरी की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली भिनगा क्षेत्र के जोगिनी गांव निवासी तेजराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उनका गांव निवासी रमेश वर्मा से विवाद हो गया था। तेजराम ने आरोप लगाया कि इस दौरान रमेश वर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज किया। विरोध पर उनके पत्नी की पिटाई कर दी। तेजराम के खिलाफ शिकायती पत्र देने के लिए वह कोतवाली आए थे और घर पर उनकी बेटी प्रतिभा अकेली थी। शाम को जब वापस गए तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाशने के बाद बेटी की चप्पल गांव के पास राप्ती नदी के किनारे पड़ी मिली। इसके बाद तेजराम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच की और मंगलवार को दिन भर राप्ती नदी में किशोरी को तलाशा।
रमेश पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप


संदिग्ध हालात में लापता हुई प्रतिभा के पिता तेजराम ने आरोप लगाया कि रमेश वर्मा ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को राप्ती नदी में फेंक दिया है। तेजराम ने तहरीर में बताया कि आशंका है कि प्रतिभा को घर पर अकेला पाकर बदला लेने की नीयत से रमेश ने उसकी हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तेजराम की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों के निशानदेही वाले स्थान पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम किशोरी को तलाश रही है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें