जमुनहा/गिरंट बाजा। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजोबरी के मजरा बंदरागांव निवासी अफरोज (06) शनिवार सुबह अपने निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरे केबल के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल व बेहोश हो गया। परिजन आननफानन उसे सीएचसी मल्हीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि बाबू खां अपने घर की छत पर कमरे का निर्माण करवा रहे हैं। शनिवार सुबह उनका बेटा अफरोज नीचे खेल रहा था। खेलते-खेलते अफरोज छत पर चढ़ गया और दीवार के पास से निकले कटे केबल को छू लिया। केबल छूते ही उसे तेज झटका लगा और वो छत से नीचे गिर गया। हादसे में अफरोज की मौके पर ही मौत हो गई।
सीएचसी में मौत की पुष्टि होते ही परिजन उसे लेकर घर चले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने बताया की परिजनों ने बच्चे की इंट्री भी नहीं करवाई। जब तक पुलिस को सूचित किया जाता, वे बच्चे को लेकर चले गए।