श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के छह विद्यालयों को पंजीकरण व अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। यहां प्राइवेट परीक्षा देने के इच्छुक छात्र पंजीकरण कराकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इन विद्यालयों में नीलम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गिलौला, राजकीय हाईस्कूल भचकाही, राजकीय हाईस्कूल दंदौरा उत्तरी, राजकीय हाईस्कूल बंठिहवा, राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी व राजकीय इंटर कॉलेज वर्गावर्गी शामिल है।
इन विद्यालयों में हाईस्कूल के 500 व इंटरमीडिएट के 700 छात्रों के पंजीकरण व अग्रसारण की क्षमता निर्धारित है। इसी तरह से अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज भिनगा को केवल इंटरमीडिएट के छात्रों का पंजीकरण व अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। यहां 800 छात्रों की क्षमता तय की गई है।
इन विद्यालयों में इच्छुक छात्र संबंधित विषय व कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही विशेष परिस्थितियों में इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
- अजय कुमार, प्रभारी डीआईओएस