फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले के छह प्राथमिक विद्यालय का होगा उच्चीकरण

Wed, 14 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया के तहत जिले के छह परिषदीय विद्यालयों का उच्चीकरण होगा। योजना में शामिल विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने के साथ ही शिक्षण कार्य को भी गुणवत्ता युक्त बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। पैसा मिलते ही इन विद्यालयों के उच्चीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


चयनित स्कूलों में भिनगा स्थित प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा, जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर, सिरसिया के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटहर, हरिहरपुररानी का प्राथमिक विद्यालय चहलवा प्रथम, गिलौला में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर एवं इकौना में कंपोजिट जुनियर हाईस्कूल विशुनापुर शामिल हैं। इन विद्यालयों को वर्ष 2024 तक उच्चीकृत बनाने के लिए प्रति विद्यालय करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया में चयनित इन विद्यालयों में लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, एमडीएम शेड, मल्टी एक्टिविटी हाल, स्मार्ट क्लास, डेस्क बेंच, विद्यालय में प्री प्राइमरी बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। यदि आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व से निर्मित है तो उसकी मरम्मत कराने के साथ ही बच्चों के लिए डेस्क व बैंच की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों के लिए खेल मैदान, पार्क व सुरक्षा के लिए एक एक चौकीदार की तैनाती भी होगी। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। पैसा मिलते ही विद्यालयों के उच्चीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें