फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छह पुलिसकर्मियों को मिले पदक

Tue, 29 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को प्रशंसा चिन्ह लगाते एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने मंगलवार सुबह उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उपनिरीक्षक राजेश यादव को डीजीपी का प्रशंसा पदक व प्रशस्ति पत्र, उपनिरीक्षक आनंद कुमार मिश्रा को भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। मुख्य आरक्षी चालक राधेश्याम और अभिषेक कुमार आजाद को भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। मुख्य आरक्षी जयप्रकाश और सोनू कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान लिपिक विनेश यादव और प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें