फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Tue, 29 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में मंगलवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि भगत सिंह ने 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। उनका जीवन अनुशासन, त्याग और चरित्र की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि तंबाकू, गुटखा, शराब और ड्रग्स का सेवन लीवर, फेफड़े, हृदय और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है। कम उम्र में नशे से याददाश्त कमजोर होने, पढ़ाई में मन न लगने और मानसिक तनाव बढ़ने की समस्या हो सकती है। अर्चना बाजपेई, अवधेश जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, हनुमान प्रसाद और जीवन लाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें