फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी सहित छह लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में एक बैंक कर्मी सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन रोक दिया गया है। इसके साथ ही 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें एल-1 हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में भिनगा के इंडियन बैक में एक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही सिरसिया के नूतन बस्ती निवासी चार व इकौना के मुश्काबाद निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इन सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
वहीं संक्रमितों के क्षेत्र के 200 मीटर परिधि में आने वाले इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन स्थानों पर लोगोें का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम की ओर से लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बना रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सावधानी बरत कर कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करें, जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। घर से बाहर निकलते समय सभी लोग मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें