फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भिनगा रेफर किया गया है। तीन का इलाज मल्हीपुर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित शिकारी चौड़ा के पास गुरुवार देर शाम दो मोटर साइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें मल्हीपुर खुर्द के मजरा मलंग गांव निवासी रामरूप पुत्र राम फेरन व साथ में मौजूद उर्मिला पत्नी अमर चंद सहित दूसरी मोटर साइकिल पर सवार फतेहपुर बनगई के मजरा मंतुरी निवासी शुएब गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती करवाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में कलकलवा स्थित समय माता मंदिर के निकट इंडोनेपाल हाईवे पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इसमें मोटर साइकिल सवार बहराइच के मिहीपुरवा निवासी संतोष मौर्य पुत्र कृपाराम मौर्य व पवन कुमार सहित दूसरी मोटर साइकिल पर सवार बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत छोटिया गांव निवासी कौशलेंद्र मौर्य पुत्र विपत मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें