फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाना समाधान दिवस में निपटे छह मामले

Sun, 24 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां आए 43 में से महज 6 मामालों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। मल्हीपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी प्राची सिंह ने की। यहां आए 11 में से महज दो ही मामलों का निस्तारण मौके पर हो पाया। यहां राजस्व के सात व पुलिस के चार मामले सामने आए।
विज्ञापन


गिलौला में एएसपी प्रवीण कुमार यादव की मौजूदगी में आए चार राजस्व व दो पुलिस के मामलों में महज एक का ही निस्तारण मौके पर हो पाया। इकौना में राजस्व से संबंधित एक मामला आया, जिसका निस्तारण नहीं हो सका। कटरा में राजस्व से संबंधित पांच मामले आए। जिनका निस्तारण नहीं हो पाया। सोनवा में एक राजस्व व एक पुलिस से संबंधित मामला आया।

जिसका निस्तारण नहीं हो सका। सिरसिया में राजस्व से संबंधित छह मामले आए, जो निस्तारित नहीं हुए। कोतवाली भिनगा में एक राजस्व व सात पुलिस से संबंधित मामलों में से दो का निस्तारण हुआ। हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व के चार में से एक मामले का ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शनिवार वारंट के मामले में नबी नगर निवासी रियाज को गिरफ्तार किया। जिसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें