फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो नए सीएचसी निर्माण के लिए हुआ स्थलीय निरीक्षण

Tue, 04 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना कस्बे में सीएमओ व विधायक प्रतिनि​धि के साथ चर्चा करतीं संयुक्त निदेशक स्वास्थ।
विज्ञापन
इकौना। श्रावस्ती विधान सभा क्षेत्र में दो नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना है। मंगलवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य राकेश शर्मा और रश्मि वर्मा ने इसके लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इकौना तहसील के सिसवारा और चंद्रखा बुजुर्ग गांवों में सीएचसी निर्माण हेतु भूमि देखी। यह निरीक्षण श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय की मांग पर हुआ। विधायक ने बजट सत्र में सीएचसी के अभाव से मरीजों को होने वाली परेशानियों का जिक्र किया था। नए केंद्र बनने से नागरिकों को सुलभ चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिलेंगी। शासन ने विधायक की इस मांग का संज्ञान लिया। निरीक्षण दल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक सिंह, सीएचसी अधीक्षक दीपक शुक्ला और विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय शामिल थे। एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें