फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बहनों ने राखी बांध मांगा सुरक्षा का वादा

Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राखी
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाई बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को कुमकुम-रोली का टीका लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवन भर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन की धूम शहर से लेकर गांव तक देखने को मिली। सुबह 9:48 के बाद भद्रा लगने के चलते सभी घरों में भोर से ही तैयारियां होती दिखीं। जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं उन्होंने भद्रा खत्म होने के बाद एक बजे के बाद भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। थारू बाहुल्य गांव भचकाही में भी रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिला और सभी ने पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया।
विज्ञापन




वृद्धाश्रम में भी मनाया रक्षाबंधन
समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रगति पथ गामिनी संस्था द्वारा भिनगा स्थित वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। वृद्धाश्रम में मौजूद माताओं ने वृद्धजनों की कलाई में राखी बांधी। इस दौरान लोहनिया निवासी वृद्धा ननकना ने बताया कि उनके भाई-बहन नहीं हैं। रक्षाबंधन पर हर साल मन उदास हो जाता था। वृद्धाश्रम में आने के बाद वह भी रक्षाबंधन पर्व मना रही हैं। रामनगर निवासी वृद्ध जीवनलाल ने बताया कि उनके भी कोई बहन नहीं है। वृद्धाश्रम में आने के बाद उन्हें कई बहनों का प्यार मिल रहा है।

राखी

राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें