श्रावस्ती। सिरसिया बाजार के निराला नगर में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार रात अधिभार के कारण जल गया था। जिसे अब तक दुरुस्त न कराए जाने के कारण पूरे मोहल्ले की बत्ती गुल है। इसका असर डाक सेवाओं पर भी पड़ रहा है। डाकघर में विगत तीन दिन से बिजली न होने के कारण कामकाज पूरी तरह से ठप है। इससे उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से स्थानीय लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। संवाद