फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शपथ ग्रहण के बाद पावर में आई नगर की सरकार

Fri, 26 May 2023 05:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भिनगा के लोगों को विकास के लिए अभी और करना होगा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभासदों को शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही भिनगा नगर की सरकार अपने पावर में आ गई। वहीं अभी बोर्ड का गठन न हो पाने के कारण नगर के विकास रथ को रफ्तार पकड़ने में अभी समय लग सकता है।
नगर पालिका परिषद भिनगा में दस वर्ष बाद सत्ता का परिवर्तन हुआ है। इस परिवर्तन के साथ ही नगरवासियों में नगर की नई सरकार से चहुंमुखी विकास की आस जगी है। विगत दस वर्ष से बदहाली झेल रहे नगरवासियों में नई सरकार को लेकर एक अजब सा उत्साह दिखाई दे रहा है। ऐसे में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को लेकर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद भले ही नगर की सरकार अपने पावर में आ गई हो। लेकिन अब भी नगर के विकास के रथ को रफ़्तार पकड़ने में समय लगेगा। जब तक नए बोर्ड का गठन नहीं होता तब तक नवनिर्वाचित सभासद न तो कोई प्रस्ताव दे सकेंगे और न ही अध्यक्ष बगैर प्रस्ताव कोई नया विकास कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। ऐसे में अब हर किसी की निगाह नए बोर्ड पर टिकी हुई है। नगरवासियों का मानना है कि बोर्ड गठन में अभी समय लग सकता है। बोर्ड गठन के बाद ही नगर के विकास के रथ को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

बाक्स में-
यह है नगर की प्रमुख समस्या
नगर पालिका परिषद भिनगा में शामिल गांवों की सूरत पांच वर्ष तक नहीं बदली। यहां नाली, सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। नगर की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। नगर में लगे ज्यादातर स्ट्रीट व सोलर लाइट खराब हैं। कई वार्डों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा है। ज्यादातर नालियां चोक हैं तो सड़क भी जर्जर है।
विज्ञापन

बाक्स में-
नगर में शामिल गांवों को मिलेगी प्रथम प्राथमिकता
नगर पालिका परिषद भिनगा के नव निर्वाचित अध्यक्ष इरफान अहमद ने शपथ ग्रहण से पूर्व अपनी प्राथमिकता गिनाई। उन्होंने नगर में शामिल गांवों को प्रथम प्राथमिकता देने का दावा किया। साथ ही नगर के सभी वार्डों में समान विद्युत आपूर्ति दिलाने, खराब स्ट्रीट लाइटों व हाईमास्टों को दुरुस्त कराने, जलनिकासी की समस्या दूर करने, वार्डों में नियमित सफाई, प्रत्येक पखवारे नालियों की सफाई कराने, क्षतिग्रस्त मार्ग व नालियों का उच्चीकरण व दुरुस्तीकरण कराने, खेलकूद व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, स्कूल परिसर व आसपास सफाई व सौंदर्यीकरण कराने, नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर पेयजल के लिए आरओ लगवाने, दाखिल खारिज, वरासत व नक्सा आदि का कार्य त्वरित निस्तारित कराने एवं सप्ताह में एक दिन जनता दरबार लगा कर नगरवासियों की समस्या सुनकर उसका समाधान करने का दावा किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें