फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साहब... श्मशान की भूमि कब्जा कर ली, हटवाइए

Sun, 19 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा तहसील में पीड़ितों की समस्या सुनतीं डीएम। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 105 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र 11 का ही मौके पर समाधान हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। जमुनहा में एक ग्रामीण ने श्मशान की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


भिनगा तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां कुल 28 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र पांच को ही मौके पर निस्तारित किया जा सका।

शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। साथ ही उन्हें समय सीमा के भीतर व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जमुनहा तहसील में एडीएम ललित कुमार व एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जमुनहा बाजार निवासी ओम प्रकाश आर्य ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि राप्ती नदी के कटान से ग्राम गंगाभागड़ और बेलरी/कुड़वा का अधिकांश हिस्सा प्रभावित हो गया था। इससे यहां के लोग अन्य स्थानों पर चले गए। ऐसे में गंगाभागड़ में मात्र 168 तथा बेलरी/कुड़वा में 202 मतदाता ही दर्ज हैं। मतदाताओं की सुविधानुसार उन्हें अन्य गांवों में समायोजित किया जाए।

वहीं, ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी बली राम ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 542 व 543 नवीन परती के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर ग्रामीण शवों का अंतिम संस्कार भी करते हैं, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को समस्या परेशानी होती है।

इसी क्रम में इकौना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें आईं। इनमें से पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधितों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें