फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साहब, पट्टे की भूमि पर दिला दीजिए कब्जा

Sun, 24 May 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा कोतवाली में फरियादियों की ​शिकायत सुनतीं डीएम व एसपी। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 92 मामले आए। हालांकि इनमें से किसी का भी मौके पर समाधान नहीं हो सका। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एएसपी राहुल भाटी ने कोतवाली भिनगा में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली में कुल 27 मामले आए, जिनमें से सात पुलिस व 20 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों का निपटारा मौके पर जाकर करें। साथ ही दोनों पक्षों की मौजूदगी में ही स्थलीय सत्यापन कर शिकायतों को निपटाएं। पीड़ित के संतुष्ट होने पर ही शिकायतों को निस्तारित माना जाएगा।

एसपी ने कहा कि राजस्व कर्मियों के साथ ही पुलिस विभाग के कर्मी भी जाएं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उसे नियंत्रित किया जा सके।

सोनवा थाने में राजस्व विभाग से संबंधित सात मामले आए। इस दौरान ग्राम ककंधू के मजरा खंभारा निवासी कलावती ने शिकायती पत्र देकर पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके भरण-पोषण के लिए पट्टा तो आवंटित किया गया, लेकिन अब तक उसकी पैमाइश कराकर कब्जा नहीं दिलाया जा सका है।
विज्ञापन


इसी तरह हरदत्त नगर गिरंट में मात्र एक शिकायती पत्र आया। इकौना में 10, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में आठ, गिलौला में छह, मल्हीपुर में पांच तथा सिरसिया में 28 मामले आए। इनमें से ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें