फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गायन व नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sun, 14 Jan 2024 01:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में शनिवार को संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अन्य कलाकारों की गायन व नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम न्यायिक राम दत्तराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य विधाओं से समृद्ध है। इनके संरक्षण व संवर्धन के साथ कलाकारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान एकल गायन में समीम अहमद प्रथम, ऋषि पाठक द्वितीय, ओंकार नाथ तृतीय और लोक नृत्य (एकल) में बरखा श्रीवास्तव प्रथम रहीं।
नृत्य सुगम (एकल) में अक्षरा श्रीवास्तव प्रथम, लोक नृत्य (सामूहिक) में अंशु साहू ग्रुप प्रथम, वादन में प्रभाकर पाण्डेय प्रथम और लोकगीत गायन में मुकद्दर अली प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीएम एसके राय, सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा, संस्कार भारती के प्रदेश कार्यालय प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह, जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के जसवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें