इकौना बाजार में निशान यात्रा निकालती महिलाएं।
इकौना। कस्बे में श्याम युवा सेवक मंडल के तत्वावधान में रविवार को श्री श्याम जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम 23 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन हवन-पूजन के बाद जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ला बेचू बाबा स्थित रामलीला मैदान से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार, संजय पार्क, बस स्टैंड, उपाध्याय तालाब, कसौधन धर्मशाला, बेचू बाबा चौराहा और एचपी गैस एजेंसी होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के झंडे लेकर यात्रा में भाग लिया। पूजन, दर्शन और आरती के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी और कस्बा प्रभारी विशाल यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।