श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के निधन पर रविवार को हिंदू महासभा की ओर से भंगहा स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में मौजूद हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला संयोजक सुरेश सिंह व प्रधान प्रतिनिधि संजय पांडेय ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्म शांति की प्रार्थना की। इस दौरान किशन शुक्ला, सर्वजीत निषाद, सुशीला देवी, हरिओम सोनी आदि मौजूद रहे।