फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 51 हजार दीपों से जगमगाया श्री सर्वामाई धाम

Wed, 25 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सर्वामाई धाम पर दीये जलाते लोग।-
विज्ञापन
- सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, गौरी पांडेय के भजनों पर झूमे लोग
विज्ञापन

फोटो - 56
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा स्थित श्री सर्वा माई धाम में मंगलवार को देव दिवाली धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की कतारों से सजा धाम आकर्षण का केंद्र बन गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर आयोजन में सहभागिता की। दीपोत्सव के दौरान भक्तिमय गीतों और भजनों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंदिर परिसर को 20 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सेक्टर में आठ-आठ वालंटियर तैनात किए गए थे। साथ ही एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया था, जो अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर लगातार निगरानी रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली का पर्व भगवान शिव की नगरी काशी में विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रिपुरासुर नामक असुर ने तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था। इससे परेशान देवताओं ने भगवान शिव से रक्षा की प्रार्थना की। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर तीनों लोकों को उसके आतंक से मुक्त कराया। इस विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने काशी में गंगा तट पर दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना की। तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम में स्थानीय गायिका गौरी पांडेय ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें