फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना के सीताद्वार में होगा श्री रामचरित मानस पाठ

Mon, 27 Mar 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना के सीताद्वार मंदिर में बृहस्पतिवार को श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। सुबह नौ बजे दिव्य कलश यात्रा, झांकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बाल कांड पाठ व श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम तीन बजे प्रभु श्रीराम के भजन होंगे। इस दौरान श्रीराम के जन्म की खुशी में महिलाओं, छात्राओं व कलाकारों की ओर से पारंपरिक गीत सोहर, नेग, बधाई, बधावा, अन्नप्राशन, नामकरण, कर्णछेदन, मुंडन, बरही, निकासन, छठी, पालना, खेलवना मनौती, झूलना, लोरी आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह जानकारी कार्यक्रम समन्वयक दिनेश प्रताप सिंह ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें