फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीएम स्वनिधि योजना ठेले-खोमचे वालों के लिए वरदान

Mon, 27 Mar 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बैंकों में लंबित स्ट्रीट वेंडर्स के ऋण आवेदन पत्रों की बैंकवार समीक्षा की। साथ ही पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित आवेदनों का ऋण वितरण कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिन वेंडरों को इस योजना से अभी क्यूआर कोड नहीं मिला है उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं जिससे डिजिटल लेन-देन कराया जा सके। जिले कि दोनों नगर निकायों में वेंडिंग जोन स्थलों का चयन भी किया जाए। प्रधानमंत्री स्वनिधि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। यह गरीबों के लिए वरदान है। इस योजना के तहत छोटे व्यवसासियों व ठेले-खोमचे वालों को लाभान्वित किया जा रहा है। सभी जिम्मेदार अधिकारी समय सीमा में पात्रों को योजना से लाभान्वित करें। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम व परियोजना अधिकारी प्रवेंद्र कुमार, एलडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अनीता शुक्ला, सौरभ आर्य, रामदीन गौतम, शहर मिशन प्रबंधक आरिफ जफर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें